Digital Learning

Showing posts with label Hindi Literature & Language History. Show all posts
Showing posts with label Hindi Literature & Language History. Show all posts

Thursday, June 24, 2021

हिन्दी साहित्य एवं भाषा का इतिहास से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री भाग-6:

1. आदिकाल के कवि जिनकी भाषा हिन्दी के वर्तमान रूप के सर्वाधिक निकट है-
उत्तर- अमीर खुसरो
2. पृथ्वीराज रासो में प्रमुख रस है-
उत्तर- वीर और श्रृंगार रस
3. राहुल सांकृत्यायन ने हिन्दी का पहला कवि माना है-
उत्तर- सरहपाद को 
4. सिद्धों की बानियों को हिन्दी काव्य धारा के नाम से संगृहीत किया-
उत्तर- महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने
5. आदिकाल के कवि सरहपाद की काव्य परम्परा में विकसित नाथ पंथ के हठयोग का पल्लवन आगे चलकर किस कवि में हुआ-
उत्तर- कबीर
6. बौद्धधर्म के सिद्धान्तों में देश की बदलती हुई परिस्थितियों ने जिन नवीन भावनाओं की सृष्टि की उन्ही के परिणामस्वरूप सिद्ध साहित्य की रूपरेखा तैयार हुई। सिद्ध साहित्य के प्रादुर्भाव विषयक यह कथन है-
उत्तर- रामकुमार वर्मा का 
7. नागरी प्रचारिणी सभा से प्रकाशित पृथ्वीराज रासो के संस्करण को प्रामाणिक मानने वाले विद्दान है-
उत्तर- कर्नल टॉड
8. भरतेश्र्वर बाहुबली रास किस काव्य धारा का ग्रंथ है-
उत्तर- जैन साहित्य
9. वह रचना जो शिलांकित है-
उत्तर- राउलवेल
10. जसहर चरित्र के लेखक हैं-
उत्तर- पुष्दंत
11. दब्ब सहाव पयास नामक अपभ्रंश में लिखित ग्रंथ की रचना की-
उत्तर- देवसेन ने
12. संदेशराशक काव्य है-
उत्तर- खण्ड काव्य
13. आलवार संतों की संख्या मानी गई है-
उत्तर- बारह
14. कयमास वध प्रमुख घटना है-
उत्तर- पृथ्वीराज रासो ग्रंथ की
15. अपभ्रंश भाषा में लिखित रामचरित्र है-
उत्तर- पउमचरिउ
16. पुस्तक जल्हण हत्थ दै चलि गज्जन नृपकाज। इस पंक्ति में संकेत हैं-
उत्तर- पृथ्वीराज रासो ग्रंथ के बारे में
17. पृथ्वीराज रासो की भाषा है-
उत्तर- डिंगल
18. अपभ्रंश के प्रभाव से मुक्त हिन्दी की रचना मानी जाती है-
उत्तर- बीसलदेव रासो
19. पण्डिअ सअल सत्त बक्खाणइ। देहहि रूद्ध बसंत न जाणइ। यह काव्यपंक्ति है-
उत्तर- सरहपाद की
20. आल्हा ऊदल नामक वीर सरदारों की वीरतापूर्ण लड़ाइयों का वर्णन है-
उत्तर- परमाल रासो में

कुछ और लिंक-

Sunday, June 6, 2021

हिन्दी साहित्य एवं भाषा का इतिहास से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री भाग-5:

1. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने शब्दसागर में लिखित शीर्षक लेख को परिवर्तित तथा परिमार्जित कर हिन्दी साहित्य का इतिहास लिाखा-
उत्तर- हिन्दी साहित्य का विकास
2. हिन्दी साहित्य लेखन की परम्परा में मिश्र बंधुओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया-
उत्तर- मिश्र बंधु-विनोद ग्रंथ
3. प्रत्येक देश का साहित्य वहाँ की जनता की चित्तवृत्तियों का संचित प्रतिबिम्ब होता है तब यह निश्र्चित है, कि जनता की चित्तवृत्ति के परिवर्तन के साथ-साथ साहित्य के स्वरूप में भी परिवर्तन होता चला जाता है, यह कथन है-
उत्तर-आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का
4. हिन्दी गद्द के उद्भव काल में संस्कृतनिष्ठ हिन्दी का पक्ष लिया था-
उत्तर- राजा लक्ष्मण सिंह ने
5. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार भक्ति काल का समय है-
उत्तर- संवत- 1375- 1700
6. खडीबोली हिन्दी का प्रथम कवि कौन माना जाता है-
उत्तर- अमीर खुसरो
7. अपभ्रंश शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया  -
उत्तर- पतंजलि ने
8. भरतमुनि ने अपभ्रंश को नाम दिया है-
उत्तर- देशभाषा
9. पृथ्वीराज रासो के रचयिता का नाम है-
उत्तर- चन्दबरदाई
10. वह ग्रंथ जिससे लौकिक चरितकाव्य माना जाता है-
उत्तर- भविसयत्तकहा
11. नाथ संप्रदाय के प्रवर्तक थे-
उत्तर-गोरखनाथ
12. महापुराण के रचनाकार है-
उत्तर- पुष्पदन्त
13. राहुल सांकृत्यायन ने हिन्दी का पहला किवि माना है-
उत्तर- सरहपा को
14. सिद्धों एवं नाथों में सबसे पुराने है-
उत्तर- मछंदरनाथ
15. बीसलदेव रासो की नायिका का नाम  है-
उत्तर- राजमती
16. वह रचना जिसके आधार पर विद्दापति मैथिल कोकिल कहलाए-
उत्तर- पदावली
17. चन्दनबाला रास के रचयिता हैं-
उत्तर- आसगु
18. पृथ्वीराज रासो में समय (सर्ग) की संख्या है-
उत्तर- 69
19. वह रचना जिसमें कड़वक शैली का प्रयोग नहीं हुआ है-
उत्तर- पाहु़ड़ दोहा
20. सांकेतिक अर्थ रखने के कारण किसकी बानियों की भाषा को संध्याभाषा कहा गया है-
उत्तर- सिद्ध

Friday, June 4, 2021

हिन्दी साहित्य एवं भाषा का इतिहास से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री भाग-4:

1. हिन्दी नवरत्न के लेखक हैं-
उत्तर- मिश्रबन्धु
2. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिन्दी साहित्य का इतिहास के आधुनिक गद्दसाहित्य परंपरा का प्रवर्तन के अंतर्गत प्रथम उत्थान की कालावधि निर्धारित की है-
उत्तर- सं. 1925 (1868 ई.) से 1950 (1893 ई.) विक्रमी तक
3. साहित्य का इतिहास दर्शन ग्रन्थ है-
उत्तर- नलिन विलोचन शर्मा का
4. रीतिकाल का समय था-
उत्तर- 1700 से 1900 वि. स. तक
5. आदिकाल को प्रारंभिक काल नाम दिया -
उत्तर- मिश्रबन्धु ने
6. आदिकाल को बीजवपन काल नाम दिया-
उत्तर- आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने
7. रीतिकाल को अलंकृतकाल नाम दिया-
उत्तर- मिश्रबन्धु ने
8. हिन्दी में हिन्दी साहित्य का इतिहास  सबसे पहले लिखा है-
उत्तर- शिवसिंह सेंगर ने
9. पुरानी हिन्दी नामकरण किया-
उत्तर- चन्द्रधर शर्मा गुलेरी ने
10. आचार्य शुक्ल के अनुसार हिन्दी साहित्य का आविर्भाव माना जा सकता है-
उत्तर- प्राकृत की अंतिम अपभ्रंश अवस्था से
11. साहित्य जन समूह के ह्रदय का विकास है। यह परिभाषा है-
उत्तर- बालकृष्ण भटृट की
12. भाषा काव्य संग्रह किसकी कृति है-
उत्तर- महेशदत्त शुक्ल की
13. हिन्दी साहित्य का अतीत के लेखक है-
उत्तर- विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
14. हिन्दी साहित्य की भूमिका साहित्येतिहास ग्रंथ लिखा गया है-
उत्तर- आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
15. वह लेखक जिसके इतिहास ग्रंथ में सर्वप्रथम हिन्दी साहित्य का काल विभाजन मिलता है-
उत्तर- जॉर्ज ग्रियर्सन
16. वह रचना जिसे मूलतः हिन्दी शब्द सागर की भूमिका के रूप में लिखा गया था, किन्तु बाद में उसे स्वतन्त्र ग्रन्थ भी बना दिया गया-
उत्तर- रामचन्द्र शुक्ल कृत - हिन्दी साहित्य का इतिहास
17. हिन्दी साहित्य के प्रथम काल को वीर-काल कहा है-
उत्तर- विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने
18. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल द्वारा रचित हिन्दी साहित्य का इतिहास का प्रकाशन वर्ष है-
उत्तर- 1929
19. अमीर खुसरो का पूरा नाम है-
उत्तर- अबुल हसन यमीनुद्दीन खुसरो
20. हिन्दी नवरत्न का रचनाकाल है-
उत्तर- 1910

Thursday, June 3, 2021

हिन्दी साहित्य एवं भाषा का इतिहास से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री भाग-3:

1. इस्त्वार द ला लितरेत्युर ऐन्ददुई ए ऐंदुस्तानी की रचना की-
उत्तर- गार्सा द तासी ने
2. आंग्ल भाषा में लिखा गया हिन्दी साहित्य का इतिहास स्केच ऑफ हिन्दी लिट्रेचर के लेखक हैं-
उत्तर- पादरी एडविन ग्रीब्स
3. हिन्दी साहित्य के इतिहास को व्यवस्थित रूप देने का श्रेय है-
उत्तर- आचार्य रामचंद्र शुक्ल को
4. भक्तिकाल का नाम पूर्वमध्यकाल दिया है-
उत्तर- आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
5. मिश्र बन्धुओं ने परिवर्तन काल की समय सीमा निर्धारित की है-
उत्तर- संवत् 1890 वि. - संवत् 1924 वि.
6. हिन्दी कोविद रत्नमाला के लेखक हैं-
उत्तर- श्यामसुन्दर दास
7. ए हिस्ट्री ऑफ हिन्दी लिटरेचर के लेखक हैं-
उत्तर- फ्रैंक ई.के.
8. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने द्वितीय उत्थान का समय तय किया है-
उत्तर- 1893 से 1918 ई.
9. यद्दपि मैं खुद उर्दू का बड़ा पक्षपाती हूँ, लेकिन मेरे विचार में हिन्दी को विभाषा या बोली कहना उचित नहीं।  यह कथन है- 
उत्तर- गार्सा द तॉसी का 
10. पुरानी हिन्दी ग्रंथ के लेखक हैं-
उत्तर- चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
11. हिन्दी साहित्य का दूसरा इतिहास ग्रंन्थ के लेखक हैं-
उत्तर- बच्चन सिंह
12. हिन्दी साहित्य का आधा इतिहास लिखा गया है-
उत्तर- डॉ. सुमन राजे द्वारा
13. रामचन्द्र शुक्ल ने हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल को किस नाम से अभिहित किया है-
उत्तर- गद्दकाल
14. मिश्रबन्धु विनोद का चौथा भाग प्रकाशित हुआ-
उत्तर- 1934 ई. में
15. हिन्दी साहित्य का प्रथम इतिहास ग्रंथ  है- 
उत्तर- इस्तवार द ला लितरेत्यूर ऐंदुई ए ऐन्दुस्तानी
16. हिन्दी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास के लेखक हैं-
उत्तर- डॉ. गणपतिचन्द्र गुप्त
17. अधिकांश साहित्येतिहासकारों के अनुसार हिन्दी के प्रथम कवि हैं-
उत्तर- सरहपाद
18. हिन्दी साहित्य के संदर्भ में गार्सा द तासी का उल्लेख किया जाता है-
उत्तर- इतिहासकार रूप में
19. हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की परम्परा का सूत्रपात किया -
उत्तर- गार्सा-द-तासी ने
20. हिन्दी साहित्य के इतिहास ग्रंन्थ हिन्दी साहित्य विमर्श के लेखक हैं-
उत्तर- पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी

Tuesday, June 1, 2021

हिन्दी साहित्य एवं भाषा का इतिहास से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री भाग-2ः

1. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल द्वारा रचित हिन्दी साहित्य का इतिहास सर्वप्रथम प्रकाशित हुआ-
उत्तर- शब्द सागर की भूमिका
2. डॉ. गणपति चंद्र गुप्त के अनुसार हिन्दी साहित्य के इतिहास का पुनर्लेखन किया जाना चाहिए-
उत्तर- स्वतंत्र, तटस्थ एवं संतुलित दृष्टि से
3. आचार्य शुक्ल की ऐतिहासिक दृष्टि.........
उत्तर- युग की परिस्थितियों को प्रमुखता प्रदान करती है
4. वह लेखक जिसने कालों की रचनाओं की विशेष प्रवृति के अनुसार उनका नामकरण किया है-
उत्तर-आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
5. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार आदिकाल का समय है-
उत्तर- संवत् 1050 से 1375 विक्रमी
6. इस्त्वार द ला लितरेत्यूर ऐंदुई ए ऐंदुस्तानी, नामक ग्रन्थ लिखा गया था-
उत्तर- फ्रेंच भाषा में
7. ज्ञानराशि के संचित कोश का नाम साहित्य है। साहित्य के संदर्भ में यह कथन है- 
उत्तर- पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी का
8. हिन्दी साहित्य के इतिहास का काल-विभाजन करने वाले प्रथम इतिहासकार है-
उत्तर- जार्ज ग्रियर्सन
9. रामचन्द्र शुक्ल के वीरगाथा काल को आदिकाल कहा है-
उत्तर- हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
10. पं. विश्र्वनाथ प्रसाद मिश्र के मत से रीतिकाल का नाम श्रंगार काल होना चाहिए, क्योंंकि-
उत्तर- रीतिकाल नाम रखने से उसके विभाजन का मार्ग बंद हो जाता है
11. हिन्दी साहित्य के इतिहास का काल-विभाजन करते हुए आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने प्रथम काल का नामकरण वीरगाथा काल किया। डॉ. हजारीप्रसाद द्विवेदी ने इसे नाम दिया-
उत्तर-आदिकाल
12. हिन्दी साहित्य बीसवीं शताब्दी के रचयिता हैं-
उत्तर- आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी
13. कविता कौमुदी के संग्रहकर्त्त हैं-
उत्तर- रामनरेश त्रिपाठी
14. मिश्रबंधुओं के अनुसार हिन्दी का प्रथम गद्द लेखक है-
उत्तर- गोरखनाथ
15. भारतीय संस्कृति के मूल उपादानों का ऐतिहासिक विकास प्रस्तुत करने वाला प्रसिद्ध ग्रन्थ - संस्कृति के चार अध्याय लिखा -
उत्तर- रामधारी सिहं दिनकर ने
16. शिवसिंह सरोज का रचनाकाल है-
उत्तर- 1883 ई.
17. वह रचनाकार जिसने अपना लेखन गद्द तक ही सीमित रखा-
उत्तर- प्रेमचन्द
18. अपभ्रंश को पुरानी हिन्दी सर्वप्रथम कहा है-
उत्तर- चंद्रधर शर्मा गुलेरी ने
19. हिन्दी-शब्द सागर सम्पादित ग्रन्थ है-
उत्तर- स्यामसुन्दर दास का
20. हिन्दी साहित्य की भूमिका पुस्तक के लेखक हैं- 
उत्तर- हजारी प्रसाद द्विवेदी

Monday, May 31, 2021

हिन्दी साहित्य एवं भाषा का इतिहास से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री भाग-1ः

1. 'हिन्दी साहित्य का अदिकाल' हिन्दी का एक इतिहास ग्रंथ है। इस ग्रंथ के रचनाकार का नाम क्या हैं।
उत्तर- हजारीप्रसाद द्विवेदी
2. रीतिकाल को श्रृंगारकाल की संज्ञा किसने दी।
उत्तर- पं. विश्र्वनाथ प्रसाद मिश्र ने
3. वह साहित्येतिहास ग्रंथ जिसको किशोरीलाल गुप्त ने हिन्दी साहित्य का प्रथम इतिहास नाम से अनुवाद करके प्रकाशित कराया-
उत्तर-  'द माडर्न वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ नार्दर्न हिन्दुस्तान'
4. आचार्य रामचंंद्र शुक्ल ने रीतिकाल का समय माना है-
उत्तर- 1700-1900 वि.
5. वह इतिहास लेखक जिसने अपने इतिहास ग्रंथ में लगभग 5000 कवियों का विवरण दिया है-
उत्तर- मिश्रबंधु
6. हिन्दी साहित्य का इतिहास के संपादक हैं-
उत्तर- डॉ. नगेंद्र
7. आचार्य रामचन्दर शुक्ल के इतिहास ग्रंथ में कालों का नामकरण का आधार क्या रहा है- 
उत्तर- युग प्रवृत्ति
8. इतिहास लेखन की सबसे विकसित पद्धति है-
उत्तर- विधेयवादी पद्धति
9. वह विद्वान जिसने आदिकाल को सिद्ध सामंतकाल कहा था-
उत्तर- राहुल सांकृत्यायन
10.  'भारतीय साहित्य की भूमिका' के लेखक हैं-
उत्तर- रामविलास शर्मा
11. वह साहित्येतिहासकार जिसने अपने इतिहास ग्रंथ में हिन्दी के गद्दसाहित्य को गद्द का आविर्भाव, गद्द का प्रवर्तन, गद्द का प्रसार और गद्द की वर्तमान गति, नामक खण्डों में विभक्त करके विवेचित किया है-
उत्तर- रामचन्द्र शुक्ल
12. वह साहित्येतिहासकार जिसने हिन्दी साहित्य में गद्द का आविर्भाव प्रधान घटना माना है-
उत्तर- रामचन्द्र शुक्ल
13. हिन्दी साहित्य के आदिकाल को आधारकाल नाम  दिया-
उत्तर- डॉ. मोहन अवस्थी ने
14. हिन्दी साहित्य के उत्तर मध्यकाल को कलाकाल नाम देने वाले विद्वान हैं-
उत्तर- रमाशंकर शुक्ल रसाल
15. 'द मॉडर्न वरनाक्यूलर लिट्रेचर ऑफ हिन्दुस्तान' के लेखक हैं-
उत्तर- जॉर्ज ए ग्रियर्सन
16. हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा का सूत्रपात किया था-
उत्तर- गार्सा-द-तासी
17. हिन्दी साहित्य के उत्तर मध्यकाल को अलंकृत काल करने वाले विद्वान हैं-
उत्तर- मिश्र बंधु
18.  ' मिश्रबंधु विनोद' के लेखक हैं-
उत्तर- गणेश बिहारी मिश्र, श्याम बिहारी मिश्र, शुकदेव बिहारी मिश्र
19. डॉ. राम कुमार वर्मा ने हिन्दी साहित्य के आदिकाल को संबोधित किया है-
उत्तर- संधिकाल एवं चारणकाल नाम  से
20. वर्णाक्रमानुसार पद्धति में लिखा गया हिन्दी साहित्य का इतिहास का प्रथम ग्रंथ है-
उत्तर- इस्त्वार द ला लितरेत्युर ऐंदुई ऐंदुस्तानी