Digital Learning

Thursday, June 3, 2021

हिन्दी साहित्य एवं भाषा का इतिहास से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री भाग-3:

1. इस्त्वार द ला लितरेत्युर ऐन्ददुई ए ऐंदुस्तानी की रचना की-
उत्तर- गार्सा द तासी ने
2. आंग्ल भाषा में लिखा गया हिन्दी साहित्य का इतिहास स्केच ऑफ हिन्दी लिट्रेचर के लेखक हैं-
उत्तर- पादरी एडविन ग्रीब्स
3. हिन्दी साहित्य के इतिहास को व्यवस्थित रूप देने का श्रेय है-
उत्तर- आचार्य रामचंद्र शुक्ल को
4. भक्तिकाल का नाम पूर्वमध्यकाल दिया है-
उत्तर- आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
5. मिश्र बन्धुओं ने परिवर्तन काल की समय सीमा निर्धारित की है-
उत्तर- संवत् 1890 वि. - संवत् 1924 वि.
6. हिन्दी कोविद रत्नमाला के लेखक हैं-
उत्तर- श्यामसुन्दर दास
7. ए हिस्ट्री ऑफ हिन्दी लिटरेचर के लेखक हैं-
उत्तर- फ्रैंक ई.के.
8. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने द्वितीय उत्थान का समय तय किया है-
उत्तर- 1893 से 1918 ई.
9. यद्दपि मैं खुद उर्दू का बड़ा पक्षपाती हूँ, लेकिन मेरे विचार में हिन्दी को विभाषा या बोली कहना उचित नहीं।  यह कथन है- 
उत्तर- गार्सा द तॉसी का 
10. पुरानी हिन्दी ग्रंथ के लेखक हैं-
उत्तर- चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
11. हिन्दी साहित्य का दूसरा इतिहास ग्रंन्थ के लेखक हैं-
उत्तर- बच्चन सिंह
12. हिन्दी साहित्य का आधा इतिहास लिखा गया है-
उत्तर- डॉ. सुमन राजे द्वारा
13. रामचन्द्र शुक्ल ने हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल को किस नाम से अभिहित किया है-
उत्तर- गद्दकाल
14. मिश्रबन्धु विनोद का चौथा भाग प्रकाशित हुआ-
उत्तर- 1934 ई. में
15. हिन्दी साहित्य का प्रथम इतिहास ग्रंथ  है- 
उत्तर- इस्तवार द ला लितरेत्यूर ऐंदुई ए ऐन्दुस्तानी
16. हिन्दी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास के लेखक हैं-
उत्तर- डॉ. गणपतिचन्द्र गुप्त
17. अधिकांश साहित्येतिहासकारों के अनुसार हिन्दी के प्रथम कवि हैं-
उत्तर- सरहपाद
18. हिन्दी साहित्य के संदर्भ में गार्सा द तासी का उल्लेख किया जाता है-
उत्तर- इतिहासकार रूप में
19. हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की परम्परा का सूत्रपात किया -
उत्तर- गार्सा-द-तासी ने
20. हिन्दी साहित्य के इतिहास ग्रंन्थ हिन्दी साहित्य विमर्श के लेखक हैं-
उत्तर- पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी

No comments:

Post a Comment