Digital Learning

Friday, June 4, 2021

हिन्दी साहित्य एवं भाषा का इतिहास से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री भाग-4:

1. हिन्दी नवरत्न के लेखक हैं-
उत्तर- मिश्रबन्धु
2. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिन्दी साहित्य का इतिहास के आधुनिक गद्दसाहित्य परंपरा का प्रवर्तन के अंतर्गत प्रथम उत्थान की कालावधि निर्धारित की है-
उत्तर- सं. 1925 (1868 ई.) से 1950 (1893 ई.) विक्रमी तक
3. साहित्य का इतिहास दर्शन ग्रन्थ है-
उत्तर- नलिन विलोचन शर्मा का
4. रीतिकाल का समय था-
उत्तर- 1700 से 1900 वि. स. तक
5. आदिकाल को प्रारंभिक काल नाम दिया -
उत्तर- मिश्रबन्धु ने
6. आदिकाल को बीजवपन काल नाम दिया-
उत्तर- आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने
7. रीतिकाल को अलंकृतकाल नाम दिया-
उत्तर- मिश्रबन्धु ने
8. हिन्दी में हिन्दी साहित्य का इतिहास  सबसे पहले लिखा है-
उत्तर- शिवसिंह सेंगर ने
9. पुरानी हिन्दी नामकरण किया-
उत्तर- चन्द्रधर शर्मा गुलेरी ने
10. आचार्य शुक्ल के अनुसार हिन्दी साहित्य का आविर्भाव माना जा सकता है-
उत्तर- प्राकृत की अंतिम अपभ्रंश अवस्था से
11. साहित्य जन समूह के ह्रदय का विकास है। यह परिभाषा है-
उत्तर- बालकृष्ण भटृट की
12. भाषा काव्य संग्रह किसकी कृति है-
उत्तर- महेशदत्त शुक्ल की
13. हिन्दी साहित्य का अतीत के लेखक है-
उत्तर- विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
14. हिन्दी साहित्य की भूमिका साहित्येतिहास ग्रंथ लिखा गया है-
उत्तर- आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
15. वह लेखक जिसके इतिहास ग्रंथ में सर्वप्रथम हिन्दी साहित्य का काल विभाजन मिलता है-
उत्तर- जॉर्ज ग्रियर्सन
16. वह रचना जिसे मूलतः हिन्दी शब्द सागर की भूमिका के रूप में लिखा गया था, किन्तु बाद में उसे स्वतन्त्र ग्रन्थ भी बना दिया गया-
उत्तर- रामचन्द्र शुक्ल कृत - हिन्दी साहित्य का इतिहास
17. हिन्दी साहित्य के प्रथम काल को वीर-काल कहा है-
उत्तर- विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने
18. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल द्वारा रचित हिन्दी साहित्य का इतिहास का प्रकाशन वर्ष है-
उत्तर- 1929
19. अमीर खुसरो का पूरा नाम है-
उत्तर- अबुल हसन यमीनुद्दीन खुसरो
20. हिन्दी नवरत्न का रचनाकाल है-
उत्तर- 1910

No comments:

Post a Comment