उत्तर- हिन्दी साहित्य का विकास
2. हिन्दी साहित्य लेखन की परम्परा में मिश्र बंधुओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया-
उत्तर- मिश्र बंधु-विनोद ग्रंथ
3. प्रत्येक देश का साहित्य वहाँ की जनता की चित्तवृत्तियों का संचित प्रतिबिम्ब होता है तब यह निश्र्चित है, कि जनता की चित्तवृत्ति के परिवर्तन के साथ-साथ साहित्य के स्वरूप में भी परिवर्तन होता चला जाता है, यह कथन है-
उत्तर-आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का
4. हिन्दी गद्द के उद्भव काल में संस्कृतनिष्ठ हिन्दी का पक्ष लिया था-
उत्तर- राजा लक्ष्मण सिंह ने
5. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार भक्ति काल का समय है-
उत्तर- संवत- 1375- 1700
6. खडीबोली हिन्दी का प्रथम कवि कौन माना जाता है-
उत्तर- अमीर खुसरो
7. अपभ्रंश शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया -
उत्तर- पतंजलि ने
8. भरतमुनि ने अपभ्रंश को नाम दिया है-
उत्तर- देशभाषा
9. पृथ्वीराज रासो के रचयिता का नाम है-
उत्तर- चन्दबरदाई
10. वह ग्रंथ जिससे लौकिक चरितकाव्य माना जाता है-
उत्तर- भविसयत्तकहा
11. नाथ संप्रदाय के प्रवर्तक थे-
उत्तर-गोरखनाथ
12. महापुराण के रचनाकार है-
उत्तर- पुष्पदन्त
13. राहुल सांकृत्यायन ने हिन्दी का पहला किवि माना है-
उत्तर- सरहपा को
14. सिद्धों एवं नाथों में सबसे पुराने है-
उत्तर- मछंदरनाथ
15. बीसलदेव रासो की नायिका का नाम है-
उत्तर- राजमती
16. वह रचना जिसके आधार पर विद्दापति मैथिल कोकिल कहलाए-
उत्तर- पदावली
17. चन्दनबाला रास के रचयिता हैं-
उत्तर- आसगु
18. पृथ्वीराज रासो में समय (सर्ग) की संख्या है-
उत्तर- 69
19. वह रचना जिसमें कड़वक शैली का प्रयोग नहीं हुआ है-
उत्तर- पाहु़ड़ दोहा
20. सांकेतिक अर्थ रखने के कारण किसकी बानियों की भाषा को संध्याभाषा कहा गया है-
उत्तर- सिद्ध
No comments:
Post a Comment