Digital Learning

Monday, May 31, 2021

हिन्दी साहित्य एवं भाषा का इतिहास से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री भाग-1ः

1. 'हिन्दी साहित्य का अदिकाल' हिन्दी का एक इतिहास ग्रंथ है। इस ग्रंथ के रचनाकार का नाम क्या हैं।
उत्तर- हजारीप्रसाद द्विवेदी
2. रीतिकाल को श्रृंगारकाल की संज्ञा किसने दी।
उत्तर- पं. विश्र्वनाथ प्रसाद मिश्र ने
3. वह साहित्येतिहास ग्रंथ जिसको किशोरीलाल गुप्त ने हिन्दी साहित्य का प्रथम इतिहास नाम से अनुवाद करके प्रकाशित कराया-
उत्तर-  'द माडर्न वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ नार्दर्न हिन्दुस्तान'
4. आचार्य रामचंंद्र शुक्ल ने रीतिकाल का समय माना है-
उत्तर- 1700-1900 वि.
5. वह इतिहास लेखक जिसने अपने इतिहास ग्रंथ में लगभग 5000 कवियों का विवरण दिया है-
उत्तर- मिश्रबंधु
6. हिन्दी साहित्य का इतिहास के संपादक हैं-
उत्तर- डॉ. नगेंद्र
7. आचार्य रामचन्दर शुक्ल के इतिहास ग्रंथ में कालों का नामकरण का आधार क्या रहा है- 
उत्तर- युग प्रवृत्ति
8. इतिहास लेखन की सबसे विकसित पद्धति है-
उत्तर- विधेयवादी पद्धति
9. वह विद्वान जिसने आदिकाल को सिद्ध सामंतकाल कहा था-
उत्तर- राहुल सांकृत्यायन
10.  'भारतीय साहित्य की भूमिका' के लेखक हैं-
उत्तर- रामविलास शर्मा
11. वह साहित्येतिहासकार जिसने अपने इतिहास ग्रंथ में हिन्दी के गद्दसाहित्य को गद्द का आविर्भाव, गद्द का प्रवर्तन, गद्द का प्रसार और गद्द की वर्तमान गति, नामक खण्डों में विभक्त करके विवेचित किया है-
उत्तर- रामचन्द्र शुक्ल
12. वह साहित्येतिहासकार जिसने हिन्दी साहित्य में गद्द का आविर्भाव प्रधान घटना माना है-
उत्तर- रामचन्द्र शुक्ल
13. हिन्दी साहित्य के आदिकाल को आधारकाल नाम  दिया-
उत्तर- डॉ. मोहन अवस्थी ने
14. हिन्दी साहित्य के उत्तर मध्यकाल को कलाकाल नाम देने वाले विद्वान हैं-
उत्तर- रमाशंकर शुक्ल रसाल
15. 'द मॉडर्न वरनाक्यूलर लिट्रेचर ऑफ हिन्दुस्तान' के लेखक हैं-
उत्तर- जॉर्ज ए ग्रियर्सन
16. हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा का सूत्रपात किया था-
उत्तर- गार्सा-द-तासी
17. हिन्दी साहित्य के उत्तर मध्यकाल को अलंकृत काल करने वाले विद्वान हैं-
उत्तर- मिश्र बंधु
18.  ' मिश्रबंधु विनोद' के लेखक हैं-
उत्तर- गणेश बिहारी मिश्र, श्याम बिहारी मिश्र, शुकदेव बिहारी मिश्र
19. डॉ. राम कुमार वर्मा ने हिन्दी साहित्य के आदिकाल को संबोधित किया है-
उत्तर- संधिकाल एवं चारणकाल नाम  से
20. वर्णाक्रमानुसार पद्धति में लिखा गया हिन्दी साहित्य का इतिहास का प्रथम ग्रंथ है-
उत्तर- इस्त्वार द ला लितरेत्युर ऐंदुई ऐंदुस्तानी

No comments:

Post a Comment