Digital Learning

Showing posts with label Political Science. Show all posts
Showing posts with label Political Science. Show all posts

Tuesday, December 15, 2020

Political Theory (राजनीतिक सिद्धांत),नागरिक शास्त्र, हल प्रशन पत्र-द्वितीय:

राज्य की परिभाषा एवं निर्माण तत्वः हल प्रशन पत्र भाग-2

14. राजनीति विज्ञान इससे संबंधित है।

1. राजनीतिक सत्ता               2. आर्थिक सत्ता                3. सामाजिक सत्ता               4. सांस्कृतिक सत्ता

उत्तर- राजनीतिक सत्ता

(नोटः राजनीति विज्ञान, आधुनिक दृष्टि से वह शास्त्र है जो मानवीय क्रियाओं शक्ति, राजनीतिक व्यवस्था, समस्याओं तथा उनके समाधानों से संबंधित है।)

15. निम्निलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही अत्तर का चयन कीजिएः

1. राजनीति विज्ञान राजनीति का व्यवस्थात्मक अध्ययन है।

2. यह सैद्धान्तिक और शोधपरक है।

3. यह पूर्णतः वैज्ञानिक और पूर्णतः नैतिकवादी है।

4. इसे यदि अच्छा राजनीति विज्ञान होना है, तो इसे दर्शनात्मक और वैज्ञानिक होना है।

कूटः 

(क) 1,2 और 3                     (ख) 2,3 और 4      (ग). 1,2 और 4                   (घ). 1,3 और 4

उत्तर-  1,2 और 4

(नोटः उपर्युक्त प्रश्न के विकल्पों में 1,2 और 4 सही हैं इसे न तो पूर्णतः दार्शनिक कहा जा सकता है, क्योंकि इसके अंतर्गत मानवीय व्यवहार का अध्ययन होता है, जो कि विज्ञान के नियमों से परे है और न ही पूर्णत- नैतिक, क्योंकि इसमें नैतिक-अनैतिक सभी मूल्यों का अध्ययन होता है।)

16. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

1. राजनीतिक विकास सर्वसत्तावादी व्यवस्था को जन्म देता है।

2. राजनीतिक विकास लोकतन्त्र का निर्माण करता है।

3. राजनीतिक विकास कुलीनतंत्र का निर्माता है।

4. राजनीतिक विकास अस्थायित्व उत्पन्न करता है।

उत्तर- राजनीतिक विकास लोकतन्त्र का निर्माण करता है।

(नोटः राजनीतिक विकास का तात्पर्य है, शासन प्रक्रियाओं में नागरिकों की भागीदारी। यह भागीदारी शासन के लोकतांत्रिक स्वरूप में अधिक स्पष्ट होती है। अतः राजनीतिक विकास लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।)

17. निम्नलिखित में से कौन-सा राजनीतिशात्री राजनीतिक विकास की अवधारणा से संबंधित है?

1. इल्चमैन                        2. रूडोल्फ               3. लॉसवेल              4. गोल्ड हैमर

उत्तर- इल्चमैन

(नोटः उपर्युक्त प्रश्न में राजनीतिक विकास की अवधारणा से इल्चमैन संबंधित है। रूडोल्फ का संबंध प्रशासनिक चिंतन से है और लॉसवेल राजनीतिक शक्ति की संकल्पना से संबंधित हैं। गोल्डहैमर मुख्यतः अनुवादक के रूप में प्रसिद्ध हैं।)

18. एडवर्ड शील्स के अनुसार राजनीतिक विकास को मापा जाना चाहिए।

1. देश की राजनीतिक संस्थाओं से

2. देश के अंतरराष्ट्रीय स्तर से

3. देश के आर्थिक विकास से

4. देश के आर्थिक और साथ में सामाजिक विकास से

उत्तर- देश की राजनीतिक संस्थाओं से

(नोटः एडवर्ड शील्स के अनुसार, राजनीतिक विकास को देश की राजनीतिक संस्थाओं से मापा जाना चाहिए। इस संबंध में उन्हेंने पांच प्रकार की व्यवस्थाओं का वर्णन किया है- 1. राजनीतिक लोकतंत्र, 2. नाममात्र का लोकतंत्र, 3. आधुनिकीकृत स्वेच्छातंत्रवाद, 4. सर्वाधिकारी गुटतंत्रवाद)

19. उत्पत्ति की दृष्टि से कौन-सा सामाजिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान से पूर्व का है?

1. मनोविज्ञान                    2. इतिहास              3. दर्शनशास्त्र           4. समाजशास्त्र

उत्तर- दर्शनशास्त्र

(नोटः दर्शनशास्त्र को सभी सामाजिक विज्ञानों का जनक होने का श्रेय प्राप्त है। राजनीति विज्ञान का उद्भव भी दर्शनशास्त्र से हुआ है।)

20. पॉलिटिक्स शब्द की व्युत्पत्ति पोलिस शब्द से हुई है जो निम्न में किस भाषा से लिया गया है?

1. फ्रांसीसी                       2. इतिहास              3. दर्शनशास्त्र           4. समाजशास्त्र

उत्तर- यूनानी

(नोटः अंग्रेजी का पॉलिटिक्स शब्द यूनानी भाषा के पोलिस सब्द से बना है, जो प्राचीन यूनानी नगर-राज्य का सूचक था। इस नगर-राज्यों में नागरिक स्वयं अपना शासन चलाते थे। नागरिकों की इन गतिविधियों को प्राचीन यूनानी विचारको ने पॉलिटिक्स की संज्ञा दी। इससे संबंधित व्यवस्थित अध्ययन को भी उन्होंने पॉलिटिक्स नाम दिया।)    

Saturday, December 5, 2020

Political Theory (राजनीतिक सिद्धांत),नागरिक शास्त्र, हल प्रशन पत्र-प्रथम:

राज्य की परिभाषा एवं निर्माण तत्वः हल प्रशन पत्र भाग-1

1. नागरिकता की अवधारणा में किसने गुलामों को बाहर रखा?

1. प्लेटो                         2. अरस्तू                       3. हॉब्स                         4. ऑस्टिन

उत्तर- 2. अरस्तू

(नोटः अरस्तू ने अपनी नागरिकता संबंधी अवधारणा में गुलामोॆ को बाहर रखा है अरस्तू इन्हें राज्य का नागरिक नहीं मानता।)

2. किसे सभी सामाजिक संस्थाओ में शक्तिशाली माना जाता है?

1. राज्य                         2. राष्ट्र                           3. समाज                       4. न्यायतंत्र

उत्तर- राज्य

(नोटः राष्ट्र, समाज और न्यायतंत्र जैसी सामाजिक संस्थाओं में राज्य को सबसे अधिक शक्तिशाली माना जाता है। अन्य संस्थाओॆ का गठन स्वेच्छया या राजा के नियमोॆ पर आधारित है, परंतु राज्य की सदस्यता अनिवार्य और उसके निर्णय बाध्यकारी होते हैं।)

3. राजनीति विज्ञान, सामाजिक विज्ञान का वह अंग है जो राज्य के आधारभूत तत्वों तथा शासन के सिद्धांतों का विवेचन करता है-यह परिभाषा किसने दी?

1. गार्नर                        2. लॉस्की                       3. गिलक्रिस्ट                  4. पॉल जैनेट

उत्तर- पॉल जैनेट

4. निम्नलिखित को ग्रीक नगर-राज्यों के नागरिक माना जाता है-

1. मजिस्ट्रेट                    2. गुलमा                       3. स्वतंत्र व्यक्तियों के स्वामी  4. राजनैतिक विचारक

उत्तर- स्वतंत्र व्यक्तियों के स्वामी

5. यूनानी नगर राज्य का आधुनिक नाम क्या है?

1. नगर                         2. सरकार                     3. कस्बा                        4. राज्य

उत्तर-राज्य

6. शहर राज्य यह शब्द सामान्यतः इससे संबंधित है-

1. प्राचीन इजिप्त            2. प्राचीन ग्रीस               3. प्राचीन चीन               4. तीनों में कोई नहीं

उत्तर- प्राचीन ग्रीस

7. पोलिस (Polis) का मतलब निम्न में से क्या है?

1. देश                           2. राज्य                         3. शहर-राज्य                4. गांव

उत्तर-शहर-राज्य

8. पोलिस शब्द का संबंध किससे हैं?

1. पुलिस                       2. नागिरक प्रशासन        3. नगर-राज्य                4. लोकमत

उत्तर-नगर-राज्य

9. पॉलिटिक्स शब्द की उत्पत्ति पोलिस से हुई है, जो एक-

1. फ्रांसीसी शब्द है          2. यूनानी शब्द है          3. लातीनी शब्द है          4. जर्मन शब्द है

उत्तर-यूनानी शब्द है

10. निम्न में से कौन-सा समुच्चय राजनीति विज्ञान के विषय-क्षेत्र को परिभाषित करता है?

1. राज्य,सरकार, विधियां, प्रथाएं और संस्कृति

2. संप्रभुता, सरकार, बाजार, राजनीतिक दल और सामाजिक वर्ग

3. राज्य, सरकार, विधियां, सभ्य समाज और राजनीतिक दल

4. राज्य, मूल्य, सरकार, निर्णय-निर्माण और राजनीतिक दल

उत्तर-4. राज्य, मूल्य, सरकार, निर्णय-निर्माण और राजनीतिक दल

11. निम्नलिखित में से कौन-सा एक राजनीति विज्ञान के आधुनिक उपागम के अध्ययन का क्षेत्र है?

1. लोक जीवन               2. राज्य                             3. सरकार                     4. विधि-निर्माण

उत्तर-लोक जीवन

(नोटः द्वितीय विश्व युद्ध के बाद राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में नवीन दृष्टिकोण का उदय हुआ। यह निश्चित रूप से अधिक व्यापक और यथार्थवादी है। यह दृष्टिकोण के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसने इस बात पर बल दिया कि वर्तमान समय में समस्त मानव जीवन एक इकाई का रूप धारण कर लिया है और मानव जीवन के विविध पक्षों को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता है। इसलिए राजनीति विज्ञान को ऐसा विषय नहीं समझा जाना चाहिए, जो मनुष्य के केवल राजनीतिक क्रिया-कलापों का अध्ययन करता है। अतः यह कहना उचित होगा कि राजनीति विज्ञान मूलतः मनुष्य के राजनीतिक जीवन तथा क्रिया-कलापों का तथा इसके संदर्भ में मानव जीवन के सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक तथा अन्य पक्षों का अध्ययन करता है।)

12. निम्नलिखित में से कौन-सा आधुनिक राजनीतिक विज्ञान का लक्षण नहीं है?

1. शक्ति का अध्ययन       2. अन्तर अनुशासनात्मक अध्ययन                            3. मूल्य-प्रधान अध्ययन               4. मानवीय क्रियाओं का अध्ययन

उत्तर- मूल्य-प्रधान अध्ययने

(नोटः मूल्य-प्रधान का अध्ययन परम्परागत राजनीतिक विज्ञान की प्रमुख विशेषता है, जबकि अन्य तीनों विकल्प आधुनिक राजनीतिक विज्ञान से संबंधित हैं। हालांकि बाद में मूल्यों को भी आधुनिक दृष्टिकोण में शामिल कर लिया गया।)

13. राजनीति विज्ञान इसकी एक शाखा है।

1. भौतिकीय विज्ञान       2. प्रकृति विज्ञान             3. पूर्ण विज्ञान                4. समाज विज्ञान

उत्तर- समाज विज्ञान

(नोटः सामाजिक विज्ञान मानव समाज का अध्ययन करने वाली शैक्षिक विधा है। प्राकृतिक विज्ञानों के अन्य विषयों का एक सामूहिक नाम है सामाजिक विज्ञान। इसमें नृविज्ञान, पुरातत्व, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाजशात्र आदि विषय सम्मिलित हैं। अतः राजनीति विज्ञान एक प्रमुख सामाजिक विज्ञान है तथा इसका संबंध राज्य से है।)