Digital Learning

Tuesday, December 15, 2020

Political Theory (राजनीतिक सिद्धांत),नागरिक शास्त्र, हल प्रशन पत्र-द्वितीय:

राज्य की परिभाषा एवं निर्माण तत्वः हल प्रशन पत्र भाग-2

14. राजनीति विज्ञान इससे संबंधित है।

1. राजनीतिक सत्ता               2. आर्थिक सत्ता                3. सामाजिक सत्ता               4. सांस्कृतिक सत्ता

उत्तर- राजनीतिक सत्ता

(नोटः राजनीति विज्ञान, आधुनिक दृष्टि से वह शास्त्र है जो मानवीय क्रियाओं शक्ति, राजनीतिक व्यवस्था, समस्याओं तथा उनके समाधानों से संबंधित है।)

15. निम्निलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही अत्तर का चयन कीजिएः

1. राजनीति विज्ञान राजनीति का व्यवस्थात्मक अध्ययन है।

2. यह सैद्धान्तिक और शोधपरक है।

3. यह पूर्णतः वैज्ञानिक और पूर्णतः नैतिकवादी है।

4. इसे यदि अच्छा राजनीति विज्ञान होना है, तो इसे दर्शनात्मक और वैज्ञानिक होना है।

कूटः 

(क) 1,2 और 3                     (ख) 2,3 और 4      (ग). 1,2 और 4                   (घ). 1,3 और 4

उत्तर-  1,2 और 4

(नोटः उपर्युक्त प्रश्न के विकल्पों में 1,2 और 4 सही हैं इसे न तो पूर्णतः दार्शनिक कहा जा सकता है, क्योंकि इसके अंतर्गत मानवीय व्यवहार का अध्ययन होता है, जो कि विज्ञान के नियमों से परे है और न ही पूर्णत- नैतिक, क्योंकि इसमें नैतिक-अनैतिक सभी मूल्यों का अध्ययन होता है।)

16. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

1. राजनीतिक विकास सर्वसत्तावादी व्यवस्था को जन्म देता है।

2. राजनीतिक विकास लोकतन्त्र का निर्माण करता है।

3. राजनीतिक विकास कुलीनतंत्र का निर्माता है।

4. राजनीतिक विकास अस्थायित्व उत्पन्न करता है।

उत्तर- राजनीतिक विकास लोकतन्त्र का निर्माण करता है।

(नोटः राजनीतिक विकास का तात्पर्य है, शासन प्रक्रियाओं में नागरिकों की भागीदारी। यह भागीदारी शासन के लोकतांत्रिक स्वरूप में अधिक स्पष्ट होती है। अतः राजनीतिक विकास लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।)

17. निम्नलिखित में से कौन-सा राजनीतिशात्री राजनीतिक विकास की अवधारणा से संबंधित है?

1. इल्चमैन                        2. रूडोल्फ               3. लॉसवेल              4. गोल्ड हैमर

उत्तर- इल्चमैन

(नोटः उपर्युक्त प्रश्न में राजनीतिक विकास की अवधारणा से इल्चमैन संबंधित है। रूडोल्फ का संबंध प्रशासनिक चिंतन से है और लॉसवेल राजनीतिक शक्ति की संकल्पना से संबंधित हैं। गोल्डहैमर मुख्यतः अनुवादक के रूप में प्रसिद्ध हैं।)

18. एडवर्ड शील्स के अनुसार राजनीतिक विकास को मापा जाना चाहिए।

1. देश की राजनीतिक संस्थाओं से

2. देश के अंतरराष्ट्रीय स्तर से

3. देश के आर्थिक विकास से

4. देश के आर्थिक और साथ में सामाजिक विकास से

उत्तर- देश की राजनीतिक संस्थाओं से

(नोटः एडवर्ड शील्स के अनुसार, राजनीतिक विकास को देश की राजनीतिक संस्थाओं से मापा जाना चाहिए। इस संबंध में उन्हेंने पांच प्रकार की व्यवस्थाओं का वर्णन किया है- 1. राजनीतिक लोकतंत्र, 2. नाममात्र का लोकतंत्र, 3. आधुनिकीकृत स्वेच्छातंत्रवाद, 4. सर्वाधिकारी गुटतंत्रवाद)

19. उत्पत्ति की दृष्टि से कौन-सा सामाजिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान से पूर्व का है?

1. मनोविज्ञान                    2. इतिहास              3. दर्शनशास्त्र           4. समाजशास्त्र

उत्तर- दर्शनशास्त्र

(नोटः दर्शनशास्त्र को सभी सामाजिक विज्ञानों का जनक होने का श्रेय प्राप्त है। राजनीति विज्ञान का उद्भव भी दर्शनशास्त्र से हुआ है।)

20. पॉलिटिक्स शब्द की व्युत्पत्ति पोलिस शब्द से हुई है जो निम्न में किस भाषा से लिया गया है?

1. फ्रांसीसी                       2. इतिहास              3. दर्शनशास्त्र           4. समाजशास्त्र

उत्तर- यूनानी

(नोटः अंग्रेजी का पॉलिटिक्स शब्द यूनानी भाषा के पोलिस सब्द से बना है, जो प्राचीन यूनानी नगर-राज्य का सूचक था। इस नगर-राज्यों में नागरिक स्वयं अपना शासन चलाते थे। नागरिकों की इन गतिविधियों को प्राचीन यूनानी विचारको ने पॉलिटिक्स की संज्ञा दी। इससे संबंधित व्यवस्थित अध्ययन को भी उन्होंने पॉलिटिक्स नाम दिया।)    

No comments:

Post a Comment