1.
नागरिकता की अवधारणा में किसने गुलामों को बाहर रखा?
1.
प्लेटो 2. अरस्तू 3.
हॉब्स 4.
ऑस्टिन
उत्तर- 2.
अरस्तू
(नोटः अरस्तू ने अपनी नागरिकता संबंधी अवधारणा में गुलामोॆ को बाहर रखा है अरस्तू इन्हें राज्य का नागरिक नहीं मानता।)
2.
किसे सभी सामाजिक संस्थाओ में शक्तिशाली माना जाता है?
1.
राज्य 2. राष्ट्र 3.
समाज 4.
न्यायतंत्र
उत्तर- राज्य
(नोटः राष्ट्र, समाज और न्यायतंत्र जैसी सामाजिक संस्थाओं में राज्य को सबसे अधिक शक्तिशाली माना जाता है। अन्य संस्थाओॆ का गठन स्वेच्छया या राजा के नियमोॆ पर आधारित है, परंतु राज्य की सदस्यता अनिवार्य और उसके निर्णय बाध्यकारी होते हैं।)
3. राजनीति विज्ञान,
सामाजिक विज्ञान का वह अंग है जो राज्य के आधारभूत तत्वों तथा शासन के सिद्धांतों
का विवेचन करता है-यह परिभाषा किसने दी?
1. गार्नर 2.
लॉस्की 3. गिलक्रिस्ट 4.
पॉल जैनेट
उत्तर- पॉल जैनेट
4. निम्नलिखित को ग्रीक नगर-राज्यों
के नागरिक माना जाता है-
1. मजिस्ट्रेट 2.
गुलमा 3. स्वतंत्र
व्यक्तियों के स्वामी 4. राजनैतिक विचारक
उत्तर- स्वतंत्र
व्यक्तियों के स्वामी
5. यूनानी नगर राज्य का
आधुनिक नाम क्या है?
1. नगर 2.
सरकार 3. कस्बा 4. राज्य
उत्तर-राज्य
6. ‘शहर राज्य’ यह शब्द सामान्यतः इससे
संबंधित है-
1. प्राचीन इजिप्त 2. प्राचीन ग्रीस 3. प्राचीन चीन 4. तीनों में कोई नहीं
उत्तर- प्राचीन ग्रीस
7. ‘पोलिस’ (Polis) का मतलब निम्न में से
क्या है?
1. देश 2. राज्य 3. शहर-राज्य 4. गांव
उत्तर-शहर-राज्य
8. पोलिस शब्द का संबंध
किससे हैं?
1. पुलिस 2. नागिरक प्रशासन 3. नगर-राज्य 4. लोकमत
उत्तर-नगर-राज्य
9. ‘पॉलिटिक्स’ शब्द की उत्पत्ति पोलिस
से हुई है, जो एक-
1. फ्रांसीसी शब्द है 2. यूनानी शब्द है 3. लातीनी शब्द है 4. जर्मन शब्द है
उत्तर-यूनानी शब्द है
10. निम्न में से कौन-सा
समुच्चय राजनीति विज्ञान के विषय-क्षेत्र को परिभाषित करता है?
1. राज्य,सरकार, विधियां,
प्रथाएं और संस्कृति
2. संप्रभुता, सरकार,
बाजार, राजनीतिक दल और सामाजिक वर्ग
3. राज्य, सरकार,
विधियां, सभ्य समाज और राजनीतिक दल
4. राज्य, मूल्य, सरकार, निर्णय-निर्माण
और राजनीतिक दल
उत्तर-4. राज्य, मूल्य,
सरकार, निर्णय-निर्माण और राजनीतिक दल
11. निम्नलिखित में से
कौन-सा एक राजनीति विज्ञान के आधुनिक उपागम के अध्ययन का क्षेत्र है?
1. लोक जीवन 2. राज्य 3. सरकार 4. विधि-निर्माण
उत्तर-लोक जीवन
(नोटः द्वितीय
विश्व युद्ध के बाद राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में नवीन दृष्टिकोण का उदय हुआ। यह
निश्चित रूप से अधिक व्यापक और यथार्थवादी है। यह दृष्टिकोण के नाम से प्रसिद्ध
हुआ। इसने इस बात पर बल दिया कि वर्तमान समय में समस्त मानव जीवन एक इकाई का रूप
धारण कर लिया है और मानव जीवन के विविध पक्षों को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा
सकता है। इसलिए राजनीति विज्ञान को ऐसा विषय नहीं समझा जाना चाहिए, जो मनुष्य के
केवल राजनीतिक क्रिया-कलापों का अध्ययन करता है। अतः यह कहना उचित होगा कि राजनीति
विज्ञान मूलतः मनुष्य के राजनीतिक जीवन तथा क्रिया-कलापों का तथा इसके संदर्भ में
मानव जीवन के सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक तथा अन्य पक्षों का अध्ययन करता है।)
12. निम्नलिखित में से
कौन-सा आधुनिक राजनीतिक विज्ञान का लक्षण नहीं है?
1. शक्ति का अध्ययन 2. अन्तर अनुशासनात्मक अध्ययन 3. मूल्य-प्रधान अध्ययन 4. मानवीय क्रियाओं का अध्ययन
उत्तर- मूल्य-प्रधान
अध्ययने
(नोटः
मूल्य-प्रधान का अध्ययन परम्परागत राजनीतिक विज्ञान की प्रमुख विशेषता है, जबकि
अन्य तीनों विकल्प आधुनिक राजनीतिक विज्ञान से संबंधित हैं। हालांकि बाद में
मूल्यों को भी आधुनिक दृष्टिकोण में शामिल कर लिया गया।)
13. राजनीति विज्ञान इसकी
एक शाखा है।
1. भौतिकीय विज्ञान 2. प्रकृति विज्ञान 3. पूर्ण विज्ञान 4.
समाज विज्ञान
उत्तर- समाज विज्ञान
(नोटः सामाजिक
विज्ञान मानव समाज का अध्ययन करने वाली शैक्षिक विधा है। प्राकृतिक विज्ञानों के
अन्य विषयों का एक सामूहिक नाम है सामाजिक विज्ञान। इसमें नृविज्ञान, पुरातत्व,
अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाजशात्र आदि विषय सम्मिलित हैं।
अतः राजनीति विज्ञान एक प्रमुख सामाजिक विज्ञान है तथा इसका संबंध राज्य से है।)
No comments:
Post a Comment